Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आए तो शिकायत करें:जिला जज बोले- न्यायपालिका और कार्यपालिका के सहयोग से मिलेगा पात्रों को लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सभी व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं। जिला जज ने बताया कि इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह शिविर पिछड़े वर्ग के लोगों को सभी प्रकार के लाभ दिलाने के लिए आयोजित किया गया है। यह न्यायपालिका और कार्यपालिका के सहयोग से आम जनमानस को लाभान्वित करने का एक प्रयास है। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि यदि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई कठिनाई आती है, तो वे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सचिव से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कराकर किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीश, एसपी चारू निगम सहित जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की देखरेख करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, अपना पंजीकरण कराया और लाभ प्राप्त किया। जिला जज संतोष कुमार ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद एसपी चारू निगम ने कहा कि महिलाओं के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को दिलाने में पुलिस विभाग सदैव तत्पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अपने संबोधन में बताया कि जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा अस्पतालों में निःशुल्क दवाओं और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का कुशल संचालन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड्डा के स्कूल में दो छात्रों के बीच मारपीट:एक घायल, परिजनों और शिक्षक में नोकझोंक; टीचर बोले- क्लास में घुसकर मारा
    Next Article
    फतेहपुर में मेगा शिविर, 2000 लाभार्थियों को मिला लाभ:जनकल्याणकारी योजनाओं के चेक-प्रशस्ति पत्र वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment