Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बूथ डे पर पोलिंग स्टेशनों में उमड़ी भीड़:SIR के तहत नए वोटर्स ने भरे फार्म 06, किसी ने देखी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत रविवार को जिले के सभी 3770 पोलिंग स्टेशनों पर बूथ डे का आयोजन किया गया। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुए इस अभियान में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। बूथ पर ही लोगों ने फार्म को भरा और जमा किया। ड्राफ्ट लिस्ट देखी फिर भरा फार्म बूथों पर पहुंचे नागरिकों ने सबसे पहले छह जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को देखा। जिन लोगों के नाम सूची से छूट गए थे या हट गए थे, उन्होंने नाम शामिल किए जाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके अलावा कुछ लोगों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म 07 (नाम हटाने के लिए) और फार्म 08 (संशोधन के लिए) जमा किए। वहीं, नए मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने फार्म 06 भरकर नामांकन कराया। सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे और लोगों को फार्म भरने में सहायता की। अधिकारियों ने किया बूथ का निरीक्षण इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण किया। बूथ पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत यह एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे । फार्म 06 व 08 भरवा रहे बूथ पर पहुंचे जावेद उस्मानी ने बताया कि क्षेत्र के लोग बूथ पर आ रहे हैं और फार्म 06 व फार्म 08 को भरवा रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को नोटिस पहुंचे थे। उनका भी निराकरण कराया जा रहा है। कुछ पार्टी के लोगों ने फार्म 07 भराकर नाम कटवाने की कोशिश कराई थी लेकिन वह सफल नहीं हो सके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में मेगा शिविर, 2000 लाभार्थियों को मिला लाभ:जनकल्याणकारी योजनाओं के चेक-प्रशस्ति पत्र वितरित
    Next Article
    राहुल गांधी का पुतला छीनकर भागा दरोगा:कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का पीछा किया, प्रदर्शन करने पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment