Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में भाकियू रक्षक का प्रदर्शन:नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर की मांग, 23 मार्च से आंदोलन की चेतावनी

    5 hours ago

    1

    0

    मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन रक्षक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे-59 पर स्थित नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर बनाने की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात और दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां फ्लाईओवर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। पदाधिकारियों ने बताया कि नागल बस स्टैंड के आसपास सैकड़ों दुकानें, क्लीनिक, अस्पताल और स्कूल हैं। इस कारण यहां हर समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और राहगीर हाईवे पार करते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भाकियू रक्षक का आरोप है कि बस स्टैंड पर बने कट से लोग सीधे हाईवे पार करते हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। संगठन के अनुसार, अब तक यहां सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया है। संगठन के नेताओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। करीब 20 बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी गई, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। चौधरी वीरेन्द्र सिंह ओहलान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण को लेकर निर्णय नहीं लिया गया, तो भारतीय किसान यूनियन रक्षक 23 मार्च 2026 से आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर IGRS निस्तारण में लगातार दूसरे माह प्रदेश में नंबर-1:15 थानों ने भी अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया
    Next Article
    दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:झूलेलाल वाटिका में जनसभा करेंगे, विधायकों के घर मिलने भी जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment