Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में डीएम और एसपी लेहड़ा मंदिर पहुंचे:चैत्र नवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया, दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज: आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए, डीएम और एसपी ने सेवा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी से पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली, साथ ही सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, मंदिर समिति और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दोनों अधिकारियों ने रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो और यातायात सुचारू रूप से चले। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में विद्युत प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त बैरिकेडिंग, पंडाल और विश्राम स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी से अपील की गई कि श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि वे सुविधा पूर्वक दर्शन कर सकें। इस दौरान एसडीएम फरेंदा के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के दो रक्तवीरों को राष्ट्रीय सम्मान:आगरा में 'प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026' से नवाजा जाएगा
    Next Article
    बदमाश ने पुलिस वाहन पर फायरिंग, मारी टक्कर:लखीमपुर खीरी में चौकी इंचार्ज घायल, आरोपी पशु चोर सईद बंजारा फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment