Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में 301 श्याम ध्वजों संग निकली शोभायात्रा:श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों पर झूमते दिखे, अबीर-गुलाल उड़ाया गया

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के भगवतीगंज नगर में शुक्रवार को श्री श्याम सतरंगी निशान शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा में 301 से अधिक श्याम ध्वज शामिल थे, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु खाटू श्याम के मधुर भजनों पर झूमते-नाचते दिखे। अबीर-गुलाल की फुहारों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं और पुरुष हाथों में श्याम ध्वजा लिए 'मन में ले विश्वास, लो चल चले हम खाटू धाम, अब पूरी होगी आस' जैसे भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह शोभायात्रा श्याम मित्र मंडल भगवतीगंज के तत्वावधान में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधिवत आरती के साथ हुआ, जिसमें मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया। शोभायात्रा चंद्रप्रकाश राइस मिल से शुरू होकर भरत मिलाप चौराहा होते हुए अग्रसेन मंदिर अग्रवाल भवन पहुंची, जहाँ इसका समापन हुआ। समापन स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निशानों को स्थापित किया गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी इस आयोजन में उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने बलरामपुर में श्याम भक्ति के बढ़ते प्रभाव को दर्शाया। पूरा नगर 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' के जयघोष से गूंज उठा। सतरंगी निशानों की छटा ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर संजय मिश्रा (सभासद), मनोज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय सिंह पिंकू, अरुण, मूलचंद अग्रवाल, रवि, अनुप सर्राफ, रमेश पाहवा, मीरा सिंह, सविता सिंह और मधु गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 52,400 रुपये नकद और 7 मोटरसाइकिलें बरामद कीं
    Next Article
    बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं ले जाने के लिए नियम तोड़े:देवरिया में मोटरसाइकिल से संकलन केंद्र तक पहुंचाई, कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment