Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 52,400 रुपये नकद और 7 मोटरसाइकिलें बरामद कीं

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा पुलिस ने जुआ विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात पुलिस ने 27 फरवरी 2026 की देर शाम जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में की गई। कोतवाली देहात पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर ग्राम पिपरी पुलिया के आगे पिपरीहार में छापेमारी की गई, जहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य व्यक्ति मौका पाकर फरार हो गए। मौके से 52,400 रुपये नकद, 7 मोटरसाइकिलें और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अर्जुन पुत्र कल्लू (ग्राम मवई), विनोद पुत्र राजा भईया (सर्वोदय नगर), सर्वेश पुत्र जागेश्वर (बिजली खेड़ा), परवेज पुत्र शरीफ (खुटला) और अमित गुप्ता पुत्र गिरीश चंद्र (इंदा नगर) शामिल हैं। ये सभी बांदा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। फरार हुए अभियुक्तों की पहचान रहमत (खुटला), रामू (बाबा तालाब), आशुतोष (बाबा तालाब), नीरज (ग्राम पिपरी) और पिंटू (ग्राम पिपरी) के रूप में हुई है। इनमें से रहमत, रामू और आशुतोष कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के हैं, जबकि नीरज और पिंटू कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी:सिद्धार्थनगर में होली-रमजान से पहले पुलिस-सुरक्षा बलों ने किया संयुक्त गश्त
    Next Article
    बलरामपुर में 301 श्याम ध्वजों संग निकली शोभायात्रा:श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों पर झूमते दिखे, अबीर-गुलाल उड़ाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment