Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने गए थे, दोनों पक्ष सुबह में पुलिस को दी थी शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    श्रीदत्तगंज क्षेत्र में शनिवार की शाम में बच्चों के मामूली विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय दयाराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह दयाराम की नातिन सावित्री गांव के पश्चिम स्थित खेत में भैंस चरा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी शेषराम के आठ वर्षीय पोते नीरज से उसकी कहासुनी हो गई। नीरज के रोते हुए घर पहुंचने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामले की शिकायत लेकर एक पक्ष सुबह ही थाने पहुंचा और तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शाम करीब साढ़े छह बजे विपक्षी पक्ष के लोग दोबारा दयाराम के घर पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर दयाराम बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और गमछे से गला कस दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के नाती बुधराम ने आरोप लगाया कि यदि सुबह दी गई शिकायत पर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो यह घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने कहा कि दयाराम दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह स्वयं हिंसा का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर शेषराम, श्यामकला, मनीषा देवी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैबिनेट मंत्री नंदी का आज 'पुनर्प्राप्त जन्म दिवस':प्रयागराज में RDX बम हमले की घटना को 16 साल पूरे, अपर्णा यादव भी आएंगी
    Next Article
    फेसबुक पर पेंसिल कंपनी विज्ञापन से ठगी, चार पर केस:एक आरोपी गिरफ्तार, 12,920 रुपये की धोखाधड़ी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment