Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैबिनेट मंत्री नंदी का आज 'पुनर्प्राप्त जन्म दिवस':प्रयागराज में RDX बम हमले की घटना को 16 साल पूरे, अपर्णा यादव भी आएंगी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार, 12 जुलाई को अपना 'पुनर्प्राप्त जन्म दिवस' मना रहे हैं। यह आयोजन 12 जुलाई 2010 को बहादुरगंज में उन पर हुए बम हमले की बरसी के अवसर पर किया जाता है। मंत्री नंदी हर वर्ष इस दिन को अपने जीवन के नए अध्याय के रूप में मनाते हैं। इसमें शामिल होने के लिए उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी प्रयागराज आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजन होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा। आयोजन में प्रयागराज के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़ और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया है। 2010 में हुआ था जानलेवा हमला 12 जुलाई 2010 को बहादुरगंज में मंत्री नंदी के काफिले पर रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। जबकि नंदी गंभीर रूप से घायल हुए थे। लंबे इलाज के बाद वे स्वस्थ हुए। इसके बाद से वह हर वर्ष 12 जुलाई को 'पुनर्प्राप्त जन्म दिवस' के रूप में मनाते हैं। मंदिर से जुड़ी है आस्था मंत्री नंदी का कहना है कि बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर के प्रति उनकी गहरी आस्था है। उनका मानना है कि इस घटना के बाद जीवनदान मिलने के कारण वह हर साल यहां पूजा-अर्चना करते हैं। शाम को होगी भजन संध्या आयोजकों के मुताबिक शाम को सांस्कृतिक भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक हंसराज रघुवंशी और स्वाति मिश्रा प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कृष्णा संस्कार और रहस्य ग्रुप भी भजनों की प्रस्तुति करेंगे। कार्यक्रम के लिए सुलाकी चौराहा और चंद्रलोक चौराहा पर मंच तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में एक पेड़ माँ के नाम थीम पर वृक्षारोपण:एसपी के नेतृत्व में नवीन पुलिस लाइन में सैकड़ों पौधे लगाए गए
    Next Article
    बलरामपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने गए थे, दोनों पक्ष सुबह में पुलिस को दी थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment