Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में दिनदहाड़े बुलेट चोरी:दुकान के सामने से बाइक उड़ाई, CCTV फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में दिनदहाड़े बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के कटिया चौराहे के पास 2 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे हुई। चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, कटिया मधवाजोत निवासी सलमान सिद्दीकी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल अपनी किराने की दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा और मौका पाकर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर फरार हो गया। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित सलमान सिद्दीकी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में पुलिस का फ्लैग मार्च:तीन जोन में पुलिस की संवेदनशील इलाकों पर नजर, ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    कोडीनयुक्त कफ सिरप केस में एक और अरेस्टिंग:कानपुर में FIR के 4 महीने बाद मेडिकल स्टोर संचालक विशाल सिंह सिसोदिया अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment