Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में पुलिस का फ्लैग मार्च:तीन जोन में पुलिस की संवेदनशील इलाकों पर नजर, ड्रोन से निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    होली और रमजान महीने को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन में फ्लैग मार्च,फुट मार्च करते हुए ड्रोन कैमरों के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र , पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेंट्रल नोएडा जोन में थाना सेक्टर 63 क्षेत्रान्तर्गत छिजारसी व बहलोलपुर में पुलिस बल के साथ पीएसी, क्यूआरटी टीम, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) ड्रोन टीम के साथ घनी आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन कैमरों के साथ निगरानी की गयी। नोएडा के अलग जोन में फ्लैग मार्च और लगी ड्यूटी नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में थाना सेक्टर-58, थाना सेक्टर-24, थाना सेक्टर-20, थाना सेक्टर-39, थाना सेक्टर-49, थाना सेक्टर-113, थाना सेक्टर-126, थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च ,फुट मार्च किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से बातचीत की जा रही है। सेंट्रल नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी के पर्यवेक्षण में थाना फेस-3, थाना सेक्टर-63, थाना फेस-2, थाना बिसरख, थाना सूरजपुर, थाना इकोटेक-3, थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च, फुट मार्च करते हुए प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है। आमजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में थाना जारचा, दादरी, दनकौर, कासना, ईकोटेक प्रथम, जेवर, रबूपुरा, बीटा-2, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल द्वारा नियमित रूप से फ्लैग मार्च/फुट मार्च किया जा रहा है। इस दौरान धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में होली पर डीजे साउंड बजाने पर रोक:मंडलायुक्त और डीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की
    Next Article
    बलरामपुर में दिनदहाड़े बुलेट चोरी:दुकान के सामने से बाइक उड़ाई, CCTV फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment