Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर रिजर्व पुलिस लाइंस में होलिका दहन:DM-DP ने की पूजा, आपसी सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइंस में मंगलवार देर रात शुभ मुहूर्त में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों और समस्त पुलिस बल को होली की शुभकामनाएं भी दीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार, भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा के कारण अग्नि में बैठी होलिका जल गई थी, जबकि प्रह्लाद सुरक्षित रहे थे। इसी आस्था के साथ अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। 7 तस्वीरें देखिए… देर रात निर्धारित मुहूर्त में संपन्न हुए इस आयोजन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, एआरटीओ बलरामपुर, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, अधिकारियों ने पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद किया और उन्हें होली का पर्व सौहार्द, भाईचारे तथा शांति के साथ मनाने का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह होलिका दहन समारोह पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ, जो आध्यात्मिक उल्लास और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई:संयुक्त टीम ने मौरंग ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, ड्राइवर हिरासत में
    Next Article
    मथुरा पुलिस ने होली पर किया गांव-गांव फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment