Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई:संयुक्त टीम ने मौरंग ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, ड्राइवर हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। ये ट्रैक्टर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौरम की अवैध ढुलाई कर रहे थे। संयुक्त टीम ने तीनों ट्रैक्टर चालकों को भी पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया है कि पुलिस और प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में रात के समय ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार रात टीम ने बांदा रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन ट्रैक्टर पकड़े गए, जो अवैध रूप से मौरम लादकर मौदहा की ओर जा रहे थे। पकड़े गए ट्रैक्टर केन नदी किनारे बसे अछरौंड गांव के बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर चालकों की पहचान दादू, छत्रपाल और कपिल के रूप में हुई है। फिलहाल तीनों आरोपियों और मौरम से भरे ट्रैक्टरों को मौदहा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्र ग्रहण समाप्त, प्रयागराज संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:मंत्रोच्चार से गूंजे तट, शुद्धिकरण के बाद खुले मंदिरों के कपाट
    Next Article
    बलरामपुर रिजर्व पुलिस लाइंस में होलिका दहन:DM-DP ने की पूजा, आपसी सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment