Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर के दो निकायों में खुलेंगे अर्बन आरोग्य मंदिर:बुलंदशहर नगरपालिका, औरंगाबाद नगर पंचायत का हुआ चयन

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर जिले के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। जिले के दो नगरीय निकायों में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए बुलंदशहर नगर पालिका परिषद और औरंगाबाद नगर पंचायत को केंद्र सरकार ने धनराशि जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर नगर पालिका को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना के लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, औरंगाबाद नगर पंचायत को 13.96 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य शहरी नागरिकों को उनके घर के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। केंद्र सरकार ने पूरे प्रदेश में कुल 1013 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने के लिए धनराशि जारी की है। इन केंद्रों पर सामान्य बीमारियों का इलाज, प्राथमिक जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों के अनुसार, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर उपचार मिलने में भी मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर पार्षद कानपुर पहुंचे:कहा- अम्मा एक बच्चे को दूध मलाई दे रहीं, दूसरे को पानी में जहर; मेयर की शिकायत
    Next Article
    गोवंश आश्रय स्थलों में लापरवाही पर जिम्मेदार होंगे दंडित:डीएम के निर्देश पर 21 बिंदुओं पर हुई जांच, मिली खामियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment