Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम:रोजमर्रा की जिंदगी में आयुर्वेद अपनाने की अपील

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बुधवार दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय पर 11वें आयुर्वेद दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा और पूर्व भाजपा जिला प्रभारी देवदत्त शर्मा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के सामने दीप जलाकर की। मंच का संचालन डॉ. नवनीत कुमार त्यागी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध और नए रिसर्च पर जोर दिया। वहीं, मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल ने लोगों से आयुर्वेद को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने की अपील की। सभी अतिथियों का आभार जताया इस दौरान डॉ. अंतेश चौधरी, डॉ. भावना, डॉ. रुचि पांडे, डॉ. देवांशी अग्रवाल, डॉ. ममता, डॉ. सीमा, डॉ. उज्मा चिश्ती और योगाचार्य संजय कुमार ने आयुर्वेद के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार रखे। आखिर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अलख प्रकाश ने सभी अतिथियों का आभार जताया। जिले के सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों में भी यह दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के लगातार सेवाकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प से जोड़ने के लिए जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। ध्यान क्रियाओं का अभ्यास इसी अभियान के तहत मलका पार्क बुलंदशहर में 'ध्यान और योग सत्र' का आयोजन हुआ। यह अभियान के सातवें दिन 'सेवा-मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत किया गया। डॉ. अलख प्रकाश के मार्गदर्शन में योगाचार्य संजय कुमार ने 50 से ज्यादा लोगों को योगासन और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया। योग और ध्यान सत्र आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में योग सहायक अशोक कुमार शर्मा का खास योगदान रहा। इसके अलावा, जिले के अलग-अलग आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (रौंडा, अरनिया, सुरजावली, अटेरना, फिरोजपुर, सरायघासी और इमलिया) में भी योग और ध्यान सत्र आयोजित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद विश्व विद्यालय के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा:प्रो. संगीता श्रीवास्तव दूसरे टर्म के लिए नियुक्त, 5 साल के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल
    Next Article
    आशीष पटेल ने संजय निषाद पर कसा तंज:बोले- उन्हें कोई दर्द है, जिसकी दवा ढूंढने दाएं बाएं जाते रहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment