Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशीष पटेल ने संजय निषाद पर कसा तंज:बोले- उन्हें कोई दर्द है, जिसकी दवा ढूंढने दाएं बाएं जाते रहते हैं

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में अपना दल एस की संगठन समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल ने संजय निषाद पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संजय निषाद को कोई दर्द है, जिसकी दवा ढूंढने वे अलग-अलग डॉक्टरों के पास जा रहे है आशीष पटेल ने 2027 विधानसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश के बंटवारे और एनडीए गठबंधन जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बात कही थी। इस बयान को लेकर जब आशीष पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने राजभर के विचार से सहमति जताई। आशीष पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटना चाहिए, ताकि हर वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके। अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाते रहते हैं आशीष पटेल ने 2027 विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 में एनडीए दो तिहाई बहुमत से सीटें जीतकर आएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के चुनावी दावों पर उन्होंने कहा कि सपा को डर है कि 2027 में वह 2017 के मुकाबले भी पीछे न चली जाए। संजय निषाद की अलग-अलग राजनीतिक मुलाकातों को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो आशीष पटेल ने अपने सहयोगी दल के नेता को भाई बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, "संजय निषाद हमारे भाई हैं, लेकिन शायद उन्हें कोई दर्द है जिसकी दवा ढूंढने वो दाय बाय और अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाते रहते हैं।" 2027 में अपना दल एस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि पार्टी सीटों की मांग नहीं करती, बल्कि जो सीट मिलती है, उस पर जीत की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर अभी समय नहीं आया है और जब समय आएगा तो गठबंधन के स्तर पर बातचीत होगी। चुनावों का हवाला देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी एनडीए गठबंधन को लेकर आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल एस वर्ष 2014 से एनडीए के साथ है और आगे भी गठबंधन में रहेगा। वहीं सपा के चुनावी अभियान और उसके दावों पर उन्होंने पिछले चुनावों का हवाला देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। रोजगार के मुद्दे पर आशीष पटेल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को नौकरियां देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समझते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के कथित AI वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर आशीष पटेल ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AI वीडियो बनना कोई बड़ी बात नहीं है और सपा ट्वीट-रीट्वीट के जरिए अपनी बात रख रही है। आजम खान के मुद्दे पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर भी आशीष पटेल ने तंज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि पाप उन्हीं की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि आजम खान को लेकर आगे कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार आएगी, तभी तो मुकदमे खत्म होंगे
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम:रोजमर्रा की जिंदगी में आयुर्वेद अपनाने की अपील
    Next Article
    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर का शव झाड़ियों में मिला:गले में दुपट्टा और नशे का इंजेक्शन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment