Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या:जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने साथियों के साथ दिया अंजाम

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर जिले के थाना छतारी क्षेत्र में एक बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात करीब जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक आनंद स्वरूप शर्मा (62 वर्ष) पुत्र तोताराम शर्मा शुक्रवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे उनका चचेरा भाई अभिषेक शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा उर्फ बिल्ला अपने साथियों के साथ एक ईको कार से मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने घर की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर प्रवेश किया और बरामदे में सो रहे आनंद स्वरूप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर कमरे में सो रही उनके छोटे भाई की पत्नी संतोष देवी की नींद टूट गई। उन्होंने खिड़की से देखा तो बरामदे में जल रहे बल्ब की रोशनी में अभिषेक को आनंद स्वरूप पर हमला करते हुए साफ पहचान लिया। संतोष देवी के शोर मचाने पर हमलावर तुरंत बाउंड्री लांघकर बाहर खड़ी कार की तरफ भागे। आरोपी अभिषेक अपने साथियों के साथ पहले से स्टार्ट खड़ी ईको कार में बैठकर फरार हो गया। हड़बड़ाहट में भागते समय आरोपी का एक तमंचा मौके पर ही गिर गया। परिजन जब बरामदे में पहुंचे, तब तक आनंद स्वरूप शर्मा की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध ईको कार और आरोपी भागते हुए दिखाई दिए हैं। मृतक आनंद स्वरूप शर्मा अविवाहित थे। बताया जा रहा है कि चकबंदी से पहले से ही दोनों परिवारों के बीच जमीन का पुराना विवाद चल रहा था, जिसे इस हत्या का कारण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत:छप्पर के नीचे सो रहे थे, मलबे में दबे; इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    Next Article
    सोनभद्र में सपा सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं:कार्यकर्ताओं से चर्चा, फ्लाईओवर के टूटे पाइप जल्द ठीक कराने का भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment