Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में सपा सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं:कार्यकर्ताओं से चर्चा, फ्लाईओवर के टूटे पाइप जल्द ठीक कराने का भरोसा

    11 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने शुक्रवार को रावटसगंज में अचानक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दिल्ली से लौटते समय वह स्वर्ण जयंती चौक स्थित एक चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और नगर की स्थानीय समस्याओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने सांसद को रावटसगंज फ्लाईओवर में लगे पाइपों के टूटे होने की समस्या बताई। उनका कहना था कि पाइप टूटने के कारण बारिश का गंदा पानी सीधे नीचे गिरता है। इससे फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सांसद से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। इस पर सांसद ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही नगरवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन सांसद खरवार ने कहा कि दिल्ली में व्यस्तता के कारण फिलहाल ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन जल्द ही रावटसगंज में बैठक करेंगे। बैठक में नगर की समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के टूटे पाइप समेत लोगों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। 11-12 अगस्त को सोनभद्र आएंगे पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा चाय पर चर्चा के दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनसंपर्क कार्यक्रम की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि सपा के पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा 11 और 12 अगस्त को सोनभद्र में रहेंगे। पूर्व मंत्री इस दौरान जिले की चारों विधानसभा सीटों का भ्रमण करेंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की स्थिति की जानकारी लेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारी, कार्यकर्ताओं को पीडीए मजबूत करने की सलाह सांसद खरवार ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीडीए कार्यक्रम को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सांसद के साथ नगर की अन्य समस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या:जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने साथियों के साथ दिया अंजाम
    Next Article
    अधेड़ ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या:फिरोजाबाद के अलीपुर मोहनीपुर में देर रात की घटना, परिजन सो रहे थे तभी चली गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment