Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तत्काल कोटे की सीटें मिनटों में खत्म:लखनऊ से दिल्ली-मुंबई रूट पर सीटों की मारामारी, सर्वर धीमा होने से यात्रियों को परेशानी

    3 hours ago

    1

    0

    होली के बाद लखनऊ से दिल्ली और मुंबई लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसी बीच बृहस्पतिवार को तत्काल टिकट बुक कराने की कोशिश कर रहे यात्रियों को आईआरसीटीसी के सुस्त सर्वर की वजह से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की टिकट बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही सर्वर धीमा पड़ गया, जिससे सीटें हाथ से निकल गईं। सुबह तत्काल कोटा खुलते ही यात्रियों ने टिकट बुक कराने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन महज पांच मिनट के अंदर ही दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं। इस वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, जनरल डिब्बों का सहारा दिल्ली और मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है। कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण कई यात्रियों को अब जनरल कोच में सफर करने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। होली के बाद यात्रियों की वापसी शुरू होने से चारबाग, लखनऊ जंक्शन समेत शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार से यह भीड़ और बढ़ने की संभावना है। 490 सीटें खाली थीं, लेकिन सिर्फ 74 टिकट ही बुक हो सके रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की करीब 490 सीटें खाली थीं। हालांकि सर्वर की सुस्ती के कारण इनमें से सिर्फ 74 सीटें ही बुक हो सकीं, जबकि बाकी सीटों पर कुछ ही मिनटों में वेटिंग शुरू हो गई। सर्वर स्लो होने से फेल हुआ पेमेंट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी आलमबाग निवासी शरद शुक्ल ने गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के थर्ड एसी में तत्काल टिकट बुक कराने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि टिकट की पूरी जानकारी भरने के बाद अचानक सर्वर एरर दिखाने लगा और पेमेंट भी फेल हो गया। जब तक वह दोबारा प्रयास करते, तब तक सीटें खत्म होकर वेटिंग शुरू हो चुकी थी। इसी तरह इंजीनियर नेहा सिंह ने लखनऊ मेल के सेकंड एसी में टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिल सकी। अब वह शुक्रवार को फिर से तत्काल कोटे में टिकट बुक कराने की कोशिश करेंगी, ताकि शनिवार को अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, पिस्टल-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
    Next Article
    हमीरपुर में पुरानी रंजिश में दुधमुंहे बच्चे को पटका:हालत गंभीर, महिलाओं को पीटा, लाठी-डंडे, तमंचे से लैस थे बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment