Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में लापता प्रधान का शव मिला:7 फरवरी को घर से निकले थे, परिजन बोले- हत्या की गई है

    22 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को 7 दिन से लापता ग्राम प्रधान का शव मिला है। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी भी पुलिस के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को तलाशी के दौरान जेब से करीब 8 हजार रुपए मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने प्रधान की हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देखें 2 तस्वीरें… 7 फरवरी से घर से लापता था मृतक थाना क्षेत्र के चित्सौन गांव के पास मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर नहर किनारे प्रधान का शव मिला है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय प्रहलाद सिंह पुत्र कल्लू सिंह के रूप में हुई। वह छतारी थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का प्रधान है। प्रहलाद सिंह 7 फरवरी से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रहलाद सुबह घर से अहमदगढ के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके प्रहलाद की तलाश शुरू की। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें प्रहलाद अपने घर के पास ही एक परचून की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ बाइक से जाते देखे गए। दुकानदार से पूछताछ में पता चला कि उसने प्रहलाद को अहमदगठ बस स्टैंड पर छोड़ा था। बस स्टैंड से टिकट लेकर प्रहलाद अहमदगढ़ लिए रवाना हो गए थे। नौकरी से VRS लेकर बना था प्रधान मृतक प्रहलाद करीब चार साल पहले प्रशासनिक सेवा से रिटायर हुआ था। पहले बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में एसडीएम का पेशकार था। फिर बाद में प्रमोशन मिल गया था। प्रहलाद बुलंदशहर स्थित आवास विकास चौकी के पास अपने मकान में रहता था। प्रहलाद सिंह पुत्र कल्लू सिंह की पत्नी भगवती देवी 2010 और 2015 में निर्विरोध प्रधान बनी थी। इसके बाद 2020 प्रहलाद सिंह ने नौकरी से वीआरएस ले लिया और 2021 में प्रधानी का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। प्रहलाद सिंह के दो लड़के हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बड़ा लड़का हरवीर सिंह अलीगढ़ एडीएम ऑफिस में स्टेनो है और दूसरा संभल में सिंचाई विभाग में तैनात हैं। वहीं, एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि- शव के पंचानामा की कार्यवाही करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली का रुहेलखंड विश्वविद्यालय बना ग्लोबल अकादमिक सेंटर:51 वर्षों में क्षेत्रीय पहचान से आगे बढ़ा संस्थान
    Next Article
    संविधान के पहला पन्ना कहता गुलामी का नाम मिटाओ:फर्रुखाबाद में हिंदू सम्मेलन में अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment