Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविधान के पहला पन्ना कहता गुलामी का नाम मिटाओ:फर्रुखाबाद में हिंदू सम्मेलन में अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय का दावा

    22 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर के लोहिया प्रांगण में रविवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने दावा किया कि भारत में परिवारों का धर्मांतरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच जानता है लेकिन उसे बोलने की हिम्मत नहीं रखता, वह 'नकली हिंदू' है। अधिवक्ता उपाध्याय ने अपने संबोधन में संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका पहला पन्ना ही गुलामी के नामों को मिटाने की बात कहता है। उन्होंने देश की आबादी को हिंदू, कन्वर्टेड हिंदू और नकली हिंदू जैसी तीन श्रेणियों में बांटा। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने इसमें भाग लिया। उपाध्याय ने पंडाल में मौजूद लोगों को खड़ा कर 'जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू एक हैं' का नारा दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे ब्राह्मण हो या बनिया, ठाकुर हो या आदिवासी, हम सभी हिंदू एक हैं। उन्होंने अपनी जनवरी से शुरू हुई यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि यह पांचाल (फर्रुखाबाद) में आकर रुकी है। उन्होंने आह्वान किया कि यह आवाज सुप्रीम कोर्ट, संसद और जनप्रतिनिधियों के घरों तक पहुंचनी चाहिए। उपाध्याय ने 'शपथ राम की कहते हैं हम सब हिंदू एक हैं, शपथ कृष्ण की कहते हैं हम सब हिंदू एक हैं' का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 150 करोड़ की आबादी को जातियों के आधार पर 10,000 जातियों में बांटा जा सकता है।उन्होंने कहा चौथी कोई केटाग़री नहीं है। उन्होंने कहा असली हिंदू वह है जो सच बोलता है सच सोचता है और सच लिखता है। उन्होंने कहा मुगलों के समय कुछ लोग हवलदार बनने के लिए कन्वर्टेड हो गए। कुछ थानेदार बनने के लिए बदल गए। उन्होंने कहा 300 शताब्दी से पहले देश में 100 प्रतिशत
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली का रुहेलखंड विश्वविद्यालय बना ग्लोबल अकादमिक सेंटर:51 वर्षों में क्षेत्रीय पहचान से आगे बढ़ा संस्थान
    Next Article
    ब्रह्माकुमारी संस्थान ने हरदोई में निकाली शिवजी की बारात:महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक संदेश गूंजा, लोगों ने किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment