Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी:विरोध करने पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़, थाने में जान से मारने की धमकी दी

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में अपराधियों में कानून का डर किस कदर कम हो रहा है, इसका एक मामला सदर बाजार थाने में सामने आया है। यहां इंस्पेक्टर के कार्यालय में ही एक आरोपी ने पीड़ित कारोबारी को गोली मारने की धमकी दे दी। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी ने खुलेआम कहा- गोली मारकर जेल चला जाऊंगा। आरोपी ने कारोबारी के साथ गाली-गलौच और अभद्रता भी की। थाने के अंदर हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी भी मांग रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… मोहल्ला महादेव कॉलोनी निवासी मनीष कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने सदर बाजार क्षेत्र में राजौरी गार्डन के बाहर मुख्य सड़क पर सुशील कुमार की दुकान किराये पर लेकर हार्डवेयर और प्लाईवुड का कारोबार कर रखा है। करीब आठ महीने पहले राहुल कुमार नाम का युवक उसकी दुकान से अपने घर के लिए प्लाईवुड के दरवाजे खरीदकर ले गया था। उस समय दरवाजों की कुछ रकम बकाया रह गई थी। जब मनीष ने राहुल से बकाया रुपये मांगे तो वह उससे रंजिश रखने लगा। उधार सामान देने से मना किया तो पांच लाख रुपये मांगे मनीष के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले राहुल दोबारा उसकी दुकान पर आया और दरवाजों की खरीदारी को लेकर बातचीत की। इस बार मनीष ने पुरानी रकम बकाया होने के कारण उसे उधार सामान देने से मना कर दिया। इससे राहुल नाराज हो गया। आरोप है कि 22 नवंबर को शाम करीब चार बजे राहुल उसकी दुकान पर पहुंचा और धमकी देते हुए कहा कि वह उसे नहीं जानता कि वह क्या कर सकता है। उसकी राजनीतिक नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। आरोप है कि राहुल ने एक सप्ताह के अंदर पांच लाख रुपये नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। कारोबारी का कहना है कि उसने इस संबंध में थाना सदर बाजार पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे थाने में ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो भी वायरल है। इसके बाद आरोपी ने दोबारा धमकाते हुए कहा कि यदि शहर में रहकर कारोबार करना है तो पांच लाख रुपये रंगदारी देनी होगी, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, भाई से छीने 25 हजार रुपये प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 27 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे राहुल पांच-छह अज्ञात युवकों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा। सभी के हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे होने का आरोप है। हमलावर जबरन दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद मनीष और उसके छोटे भाई अमन के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने अमन से रुपये छीनने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए अमन दुकान से बाहर भागा तो आरोपियों ने उसे दुकान के बाहर पकड़ लिया और मारपीट करते हुए उसकी जेब से 25 हजार रुपये छीन लिए। कनपटी पर तमंचा लगाया, फिर हवाई फायरिंग की मनीष का आरोप है कि जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा तो राहुल ने अपने साथियों के दम पर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। धमकी दी कि उसी दिन पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसे जान से खत्म कर देगा। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपी ने तमंचे से हवाई फायरिंग की। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग भयभीत होकर भागने लगे। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से चला गया। जाते समय भी धमकी दी कि शाम तक पांच लाख रुपये नहीं मिले तो उसे हर हाल में जान से मार दिया जाएगा। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसएसपी से मांगी सुरक्षा पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह अपने भाई अमन के साथ थाना सदर बाजार पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। कारोबारी ने एसएसपी को बताया कि आरोपी और उसके साथियों से उसे तथा उसके भाई की जान का खतरा है। यदि रंगदारी की मांग पूरी नहीं की तो आरोपी उनकी हत्या कर सकते हैं। शनिवार को दोनों भाई पुलिस लाइन पहुंचे और एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने थाना सदर बाजार पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। वहीं, सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक नेमचंद का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। हालांकि, थाने के अंदर दी गई जान से मारने की धमकी और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मंदिर चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:तमंचा, कारतूस और चोरी के 7 हजार रुपए मिले
    Next Article
    योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा:जालौन में संजय सिंह गंगवार बोले- कमल और योगी एक-दूसरे के पर्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment