Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से पत्नी की मौत:मेरठ-बदायूं मार्ग पर बाइक सवार पति-बच्चा घायल, खडवाया से बेलौन जा रहे थे दंपत्ति

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए। हादसा मेरठ-बदायूं मार्ग पर उस समय हुआ जब बुलंदशहर डिपो की एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की देर रात राधा (पत्नी भोला) अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से ग्राम खडवाया (थाना शिकारपुर) से अपने गांव बेलौन जा रही थीं। जब वे अहमदगढ़ थाने के पास पहुंचे, तभी डिबाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राधा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की कार्रवाई थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोडवेज बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। घायल पति और बच्चे का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकनाथ की गलियों में बरसा रंग, कपड़े फाड़े; VIDEO:हाथों में शराब की बोतलें, नाकाबंदी गाने पर 50 हजार लोगों ने डांस किया
    Next Article
    बरेली में तमंचे के साथ वीडियो वायरल:युवती के साथ युवक का वीडियो, पुलिस ने शुरू की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment