Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में तमंचे के साथ वीडियो वायरल:युवती के साथ युवक का वीडियो, पुलिस ने शुरू की तलाश

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में होली के त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक युवती के साथ हाथ में तमंचा लिए दिख रहा है। इस रील के सामने आने के बाद पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है। वायरल वीडियो में युवक एक युवती की कनपटी पर तमंचा लगाया है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं— 'चांदनी रात में लेकर दो नाली हाथ में, ढूंढ रही पुलिस तो आऊंगा आधी रात में।' इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शिकायत के आधार पर युवक की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी इलाके के निवासी के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है और युवक की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो में दिख रहा तमंचा असली है या नकली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से पत्नी की मौत:मेरठ-बदायूं मार्ग पर बाइक सवार पति-बच्चा घायल, खडवाया से बेलौन जा रहे थे दंपत्ति
    Next Article
    गोरखपुर में पिकअप की तककर से व्यक्ति की मौत:सब्जी मंडी जाते समय हादसा हुआ, वाहन चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment