Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कांग्रेसियों ने नाले की गैस से बनाई चाय:'नरेंद्र भी गायब , सलेंडर भी गायब' नारा लगाया , अखिलेश बोले- साइंटिस्ट पीएम के फार्मूले पर नाले से गैस निकाल रहे है

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नाले की गैस से चाय बनाई गई। एनएसयूआई के सदस्यों ने मुख्यालय के गेट पर दुकान लगाकर चाय बनाई और दावा किया कि यह चाय LPG या किसी दूसरे ईंधन से न बन के नाले के गैस से बन रही है। इस दौरान नारा लगाया ‘नरेंद्र भी गायब , सलेंडर भी गायब’। कांग्रेस एनएसयूआई के सदस्य अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा समय में देश भर में गैस की भारी किल्लत है। इस समस्या को लेकर हम बेहद चिंतित थे , हम लोग इस गैस के संकट को खत्म करना चाहते थे, तभी हमने अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कभी साइंटिस्ट हुआ करते थे उनका एक भाषण सुना जिसमें वह बता रहे थे कि लोग किस प्रकार नाले से गैस बना सकते हैं। पीएम ने जो फार्मूला दिया था नाले से गैस बनाने का उसी को हमने अप्लाई करके नाले की गैस पर चाय बनाने की कोशिश किया। हम जिस जगह खड़े हैं यह नाला पूरा भरा हुआ था इससे एक ही सिलेंडर गैस बन पाई जिससे बहुत कम चाय बनी गैस भी यह टिकाऊ नहीं है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री का नॉलेज से गैस वाला फार्मूला फेल हो गया। हम साइंटिस्ट प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि हमें दूसरा फार्मूला दिया जाए ताकि हम दोबारा गैस बन सकें।अखिलेश ने कहा इस नाले की कैपेसिटी बेहद कम है इसलिए एक सिलेंडर में ही यह खाली हो गया। इसकी कैपेसिटी कम होने की वजह से बहुत परेशानी हो रही है हम चाहते हैं कि साइंटिस्ट प्रधानमंत्री दोबारा रिपोर्ट जारी करके बताएं कि कैसे इसकी कैपेसिटी को बढ़ाया जाए। गलत नीतियों की वजह से इतनी बड़ी समस्या है। सबसे ज्यादा हमारा छात्र परेशान है हॉस्टल और मेस में ठीक से भोजन नहीं मिल रहा है। मजदूर दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को पेट भर खाना भी नहीं खा सकता। जो पूड़ी ₹20 में मिलती थी आज उसके दाम दोगुने हो गए हैं। पूरे देश में लोग परेशान हैं मगर सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। गैस बहुत कम मात्रा में मिल रही है जिसकी वजह से छोटी दुकान और टपरी बंद हो रहे हैं लोग अपने गांव वापस जाने पर मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापानी प्रोफेसर हिरोको नागासाकी अमेठी पहुंचीं:रीतिकालीन कवि सुखदेव मिश्र के काव्य पर कर रही हैं शोध
    Next Article
    कांग्रेस ने गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि का विरोध किया:जौनपुर में सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment