Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जापानी प्रोफेसर हिरोको नागासाकी अमेठी पहुंचीं:रीतिकालीन कवि सुखदेव मिश्र के काव्य पर कर रही हैं शोध

    1 hour ago

    1

    0

    जापान के ओसाका विश्वविद्यालय की हिंदी प्रोफेसर हीरोको नागासाकी इन दिनों भारत में रीतिकालीन कवि पंडित सुखदेव मिश्र से जुड़े शोध कार्य के सिलसिले में हैं। इसी क्रम में उनका अमेठी आगमन हुआ, जहाँ अमेठी राज परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। चिंतामणि मिश्र ने अपने निवास चक पतरिया में भारतीय परंपरा 'अतिथि देवो भवः' का पालन करते हुए अंगवस्त्र, आरती और पुष्पार्चन के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें शोध से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। उन्हें स्मृति स्वरूप रामचरितमानस की पुस्तक भेंट की गई। प्रोफेसर नागासाकी रामचरितमानस पर भी पीएचडी कर चुकी हैं और हिंदी भाषा पर उनकी पकड़ प्रभावशाली है। अमेठी प्रवास के दौरान प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र यादव ने उन्हें महाकवि मलिक मोहम्मद जायसी की मजार, अमेठी के ऐतिहासिक भूपति भवन और रीतिकालीन कवि पंडित सुखदेव मिश्र से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने अमेठी की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और यहाँ के सांस्कृतिक इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद अमेठी राज परिवार की पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह से उनकी मुलाकात हुई। लगभग तीन घंटे तक अमेठी के शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि प्रोफेसर हीरोको नागासाकी के शोध कार्य के लिए जो भी आवश्यक सामग्री होगी, उसे अमेठी राज परिवार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनका शोध कार्य और अधिक समृद्ध हो सके। इस अवसर पर उनका पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह से भी संवाद हुआ, जिसमें उन्होंने जापान की अपनी तीन यात्राओं के अनुभव साझा किए। दरअसल, रीतिकाल के प्रमुख कवि पंडित सुखदेव मिश्र अमेठी रियासत के राजा महाराज हिम्मत सिंह के दरबार में दरबारी कवि के रूप में रहे थे। उसी ऐतिहासिक संदर्भ में प्रोफेसर हीरोको नागासाकी अमेठी पहुंचीं और अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाया। प्रोफेसर हीरोको नागासाकी ने कहा कि अमेठी में मिला यह सम्मान और आत्मीयता उनके लिए अत्यंत विशेष है। उन्होंने इस दिन को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए भविष्य में पुनः अमेठी आने का वादा भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढेंगे?:अलीगढ़ BJP सांसद सतीश गौतम बोले- सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा ये उठा रहे
    Next Article
    लखनऊ में कांग्रेसियों ने नाले की गैस से बनाई चाय:'नरेंद्र भी गायब , सलेंडर भी गायब' नारा लगाया , अखिलेश बोले- साइंटिस्ट पीएम के फार्मूले पर नाले से गैस निकाल रहे है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment