Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मढ़ैयन घाट पुल, नवाबगंज को टाउन एरिया बनवाया:अमृतपुर भाजपा विधायक सुशील शाक्य बोले- बाबा नीम करौली धाम तक फोर लेन सड़क बनवाने का प्रयास

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद की अमृतपुर से भाजपा विधायक सुशील शाक्य का कहना है कि पिछले चार वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल और पर्यटन से जुड़े कई काम कराए गए हैं। मढ़ैयन घाट पुल के निर्माण मेरे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है- कामकाज का मूल्यांकन जनता करेगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। मेरा काम क्षेत्र में विकास कराना है और उससे मैं संतुष्ट हूं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब : मढ़ैयन घाट पर पुल का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली। नवाबगंज को टाउन एरिया घोषित कराया गया, जिससे वहां विकास कार्य तेज हुए। बाबा नीम करौली धाम और संकिसा जैसे धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सड़कें बनवाई गई हैं। नीम करौली धाम तक फोरलेन सड़क की भी योजना है। राजेपुर क्षेत्र में कई सड़कों को 7 मीटर चौड़ा कराया गया है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी नहीं हो पाया? जवाब : अमृतपुर से फर्रुखाबाद के बीच गंगा पर पीपा पुल बनवाने की योजना है। इससे दोनों क्षेत्रों का सीधा संपर्क हो जाएगा और लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए प्रयास जारी हैं। सवाल : क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब : टिकट देना पार्टी का निर्णय होता है। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और पूरी निष्ठा से काम करता हूं। पार्टी जिसे उचित समझेगी, उसे मौका देगी। सवाल : अमृतपुर तहसील है, लेकिन नगर पंचायत नहीं है? जवाब: हमारा प्रयास है कि अमृतपुर को टाउन एरिया का दर्जा मिले और इस कार्यकाल में इसे पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि का विरोध किया:जौनपुर में सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग
    Next Article
    गोरखपुर में 17 मार्च से भारी वाहन की एंट्री बंद:लखनऊ-वाराणसी रूट के वाहन बाघागाड़ा से आएंगे, SP ट्रैफिक बोले- 24 घंटे पुलिस की तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment