Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में काशी के खिलाड़ियों का दम:पहले दिन जीते 7 गोल्ड सहित 14 पदक, कोलकाता में चल रही प्रतियोगिता

    11 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के वारियर्स अकादमी के कराटे खिलाड़ी एक बार फिर काशी का नाम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ऊंचा कर रहे हैं। कोलकता में 31 अगस्त से शुरू हुई इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी के कराटे खिलाड़ियों ने पहले दिन है शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए। 14 पदक पर अपना कब्जा जमा लिया। जिसमें से 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 कांस्य पदक हैं। इसमें दो खिलाड़ियों को डबल स्वर्ण पदक मिला है। पंखुड़ी और हरगुण की डबल सफलता वारियर्स अकादमी की संचालिका और प्रदेश की पहली महिला ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी अनीता सिंह ने बताया - वाराणसी से यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन ही कमाल का प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक सहित कुल 14 पदक पर कब्जा जमाया है। दूसरी बार यूपी की टीम कुमिते में पार्टिसिपेट कर रही है। हमारी टीम की हरगुण और पंखुड़ी ने काता और कुमिते दोनों में गोल्ड लाकर यूपी और बनारस का मान बढ़ाया है। पहले दिन इन्होने जीता पदक अनीता सिंह ने बताया - पहले दिन अंडर -14/15 के 61 किलो भार वर्ग में हरगुन को दो स्वर्ण पदक, पंखुड़ी को 50 किलो भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक, अंडर- 16/17 शैव्या को 59 किलो भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक एक रजत पदक वहीं टीवीशा को 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक मिला है। वहीं बालक वर्ग में अंडर- 16/17 में 55 किलो भार वर्ग में अंशुमान को स्वर्ण पदक, ओम को 75 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक और अंडर- 14/15 के 78 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में युवक ने खुद को मारी गोली:युवती भगाने के मुकदमे में था नाम, शव के पास मिला तमंचा कारतूस
    Next Article
    शाहजहांपुर में हत्यारोपी का हाफ एनकाउंटर:पुलिस कस्टडी से सिपाही पर चाकू से हमला कर भागा, पैर में गोली लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment