Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉलीवुड की यादगार होली: कपूर, बच्चन से शाहरुख तक:आरके स्टूडियो से जलसा और मड आइलैंड तक सितारों की रंगीन होली के मशहूर किस्से

    2 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड और होली का बहुत पुराना रिश्ता है। पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बॉलीवुड सेलेब्स होली मनाना खूब पसंद करते हैं। बच्चन, अख्तर और कपूर जैसे परिवारों की होली हमेशा से ही यादगार रही है। इन परिवारों ने होली के त्यौहार को एक नई परिभाषा दे दी और आज भी इनकी होली के चर्चे खूब होते हैं। रंगों के इस मौसम में जानते हैं इन सितारों की होली के मशहूर किस्से- शोमैन राज कपूर की होली बॉलीवुड की होली की बात हो तो राज कपूर का जिक्र जरूर होता है। राज कपूर की होली पार्टी हमेशा से खूब मशहूर थी। बड़े-बड़े स्टार्स पार्टी का हिस्सा बनना चाहते थे, न्यू कमर्स भी इस पार्टी में आने के लिए तरसा करते थे। बॉलीवुड में एक कहावत सबसे ज्यादा मशहूर है कि अगर आरके स्टूडियो में होली नहीं खेली तो क्या होली खेली? राज कपूर की होली को एक जमाने में 'भांग एंड फूड' फेस्टिवल भी कहा जाता था। इनकी पार्टी की एक खास बात यह भी थी कि यह एक पॉन्ड में ढेर सारा रंग मिलाकर अपने मेहमानों के लिए तैयार रखते थे। और जो भी इस पार्टी में आता था उसे उस पॉन्ड में डुबकी लगाकर ही एंट्री मिलती थी। हुड़दंग वाली होली की एक झलक, बजते बाजे और चेहरे पर लगे गुलाल इस होली के जश्न को दोगुना कर देते थे। आरके स्टूडियो की फेमस होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, धर्मेद्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान जैसे कलाकार होली का मजा उठा चुके हैं। हालांकि 1988 में राज कपूर के निधन के बाद आरके स्टूडियो की होली बंद हो गई। बच्चन परिवार की होली बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन पर फिल्माया गाना रंग बरसे आज भी होली पार्टी की जान है। वहीं रियल लाइफ में भी बिग बी होली खेलने के शौकीन रहे है। बिग बी के बगले जलसा पर हर साल होली का जश्नन पूरे धूम-धाम के साथ मनाया जाता रहा है। साल 2004 में बिग बी की होली खूब चर्चे में थी क्योंकि इसी होली में शाहरुख खान और अमर सिंह ने अपने गिले शिकवे दूर किए थे। फिलहाल कुछ सालों से बच्चन परिवार होली पार्टी नहीं रख रहा है। जावेद अख्तर और शबाना की होली जावेद अख्तर उन सेलेब्स में से हैं जो आज भी होली पार्टी का उसी तरह आयोजन करते हैं जिस तरह सालों से करते आए हैं। जानकारी के मुताबिक, शबाना के पिता कैफी आजमी ने होली पार्टी का ट्रेडिशन शुरु किया था। जावेद अख्तर और शबाना होली को हमेशा से ही लैविश अंदाज में मनाते है। शाहरुख खान की होली शाहरुख खान के होली मनाने का अंदाज खूब निराला है। शाहरुख और गौरी की होली इसलिए फेमस होती है क्योंकि इनकी होली में हर्बल रंगों के कलर्स के साथ-साथ फूलों का भी इस्तेमाल होता है। शाहरुख खुलकर पत्नी गौरी खान होली का त्यौहार के साथ मनाते आए हैं। सुभाष घई की होली अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर सुभाष घई लगभग हर बार ही होली पार्टी करते है। एक जमाना था जब सुभाष की होली के पार्टी की चर्चा कई महीनों तक होती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाम बदलकर अबू सलेम ने मोनिका बेदी से बढ़ाई नजदीकियां:US में नौकरों जैसा सलूक किया, एक्ट्रेस बोलीं- गिरफ्तारी से खुशी मिली
    Next Article
    Israel US Iran War Live Updates: इजरायल ने ईरान के खिलाफ शुरू किए घातक हमले, सऊदी अरब ने भी कसी कमर

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment