Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का ट्रेंड:170+ रन बनाकर 6 मुकाबले जीते, सफल मैचों में औसत स्कोर 199 के करीब

    2 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने जीत का नया ट्रेंड सेट कर दिया है। सात मैचों में भारत का औसत स्कोर 186.3 रहा, जबकि जीते गए मुकाबलों में यह बढ़कर 198.8 यानी 199 के करीब पहुंच गया। आंकड़े साफ बताते हैं कि जब टीम 170 रन के पार पहुंची, जीत लगभग तय रही। टूर्नामेंट में भारत को इकलौती हार तब मिली, जब टीम 111 रन पर सिमट गई। इसके उलट, जब दो बल्लेबाजों ने 50+ की पारियां खेलीं, स्कोर 200 के पार गया और मुकाबला लगभग एकतरफा हो गया। इन सात मैचों में भारत का औसत रनरेट 9.41 प्रति ओवर रहा। स्टोरी में भारत की बल्लेबाजी को चार फैक्टर से समझिए 1. 170+ रन मतलब मैच कंट्रोल में भारत ने सात में से पांच मैचों में 170+ स्कोर बनाया। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 175, नीदरलैंड्स के खिलाफ 193, वेस्टइंडीज के खिलाफ 199, नामीबिया के खिलाफ 209 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाए। इन पांच मैचों में भारत का औसत स्कोर 206.4 रहा। दिलचस्प बात यह है कि 170 का आंकड़ा पार करने के बाद भारत ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। वहीं पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 161 रन बनाए और जीत हासिल कर ली। 2. दो फिफ्टी लगी तो 200 रन बनना तय भारत के लिए इस वर्ल्ड कप के चार मुकाबलों में सिर्फ एक बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया (USA-161, पाकिस्तान-175, नीदरलैंड्स-193, वेस्टइंडीज-199)। इन मैचों में भारत का औसत स्कोर 182 रन रहा। लेकिन जैसे ही दो बल्लेबाजों ने 50+ पारियां खेलीं (नामीबिया-209, जिम्बाब्वे-256), औसत स्कोर उछलकर 232.5 रन पहुंच गया। यानी लगभग 50 रन का सीधा इजाफा। दिलचस्प यह भी है कि जिस एकमात्र मैच में कोई फिफ्टी नहीं लगी (साउथ अफ्रीका के खिलाफ 111 ऑलआउट), वहीं टीम को हार का सामना करना पड़ा। 3. जीत में औसत 199, हार में सिर्फ 111 भारत ने इस वर्ल्ड कप में 6 मुकाबले जीते। इन मैचों में कुल 1193 रन बने और औसत स्कोर 198.8 का रहा। इस दौरान जीते हुए मैचों का रनरेट 9.99 करीब 10 का रहा। इकलौती हार में टीम 111 रन पर सिमट गई और रनरेट गिरकर 5.89 हो गया। यानी जब बल्लेबाजी चली, भारत 200 के करीब पहुंचा और जब नहीं चली तब टीम 120 रन भी नहीं बना सकी। 4. रनरेट 9.41, अटैकिंग अप्रोच का असर भारत की सात पारियों में औसत रनरेट 9.41 प्रति ओवर रहा। जिन मुकाबलों में रनरेट 9 से ऊपर गया, वहां भारत ने बड़े स्कोर खड़े किए और जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे के खिलाफ 12.8 और नामीबिया के खिलाफ 10.45 रनरेट इसका उदाहरण हैं। इकलौती हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई, जब रनरेट गिरकर 5.89 रह गया। जब फिफ्टी लगी, तब इंग्लैंड जीता भारत का सेमीफाइनल 5 मार्च को इंग्लैंड से होना है। अगर इंग्लैंड के ट्रेंड पर नजर डालें, तो जिस मैच में अर्धशतक या शतक लगा, टीम ने हार नहीं देखी। कुल सात मुकाबलों में 5 मैच ऐसे रहे, जहां कम से कम एक बल्लेबाज ने फिफ्टी या शतक लगाया और इंग्लैंड ने चारों में जीत दर्ज की। इंग्लैंड का ओवरऑल औसत रनरेट 8.67 प्रति ओवर रहा। स्कोरिंग के लिहाज से टीम का ओवरऑल औसत स्कोर 168.6 रन है। टीम ने इटली (202/7), स्कॉटलैंड (155/5) और श्रीलंका (146/9) के खिलाफ एक-एक फिफ्टी लगाई और तीनों मैच जीते। नेपाल के खिलाफ एक ही मैच में दो फिफ्टी लगीं, टीम 184/7 तक पहुंची और जीत हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाकर मस्ट-विन मैच इंग्लैंड को जिताया। दिलचस्प यह है कि इकलौती हार वेस्टइंडीज के खिलाफ आई, जहां कोई अर्धशतक नहीं लगा था। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी होगी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या भारत-साउथ अफ्रीका लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे:सिर्फ पाकिस्तान-श्रीलंका ही ऐसा कर पाए; 2024 में अफ्रीका को हराकर इंडिया चैंपियन बनी थी
    Next Article
    पहला सेमीफाइनल आज SA Vs NZ:टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी न्यूजीलैंड, इस एडिशन में भी अजेय

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment