Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 1631 स्थानों पर होलिका दहन संपन्न:लोग ढोलक-मंजीरा के साथ फाग गीत गाते हुए होलिका स्थल पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर रात होलिका दहन का पर्व संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद के कुल 1631 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपदीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद होलिका दहन किया। इससे पहले, उन्होंने उबटन लगाया और तिलहन की तिलहनाठी तथा उपले आदि होलिका स्थल पर अर्पित किए। विभिन्न टोलियों में ढोलक, झाल और मंजीरा के साथ फाग गीत गाते हुए लोग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न रास्तों से होलिका दहन स्थल पर पहुंचे। वहां पारंपरिक गीत गाते हुए होलिका दहन किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान से पूजन के उपरांत होलिका दहन किया। उन्होंने इस अवसर पर जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। होलिका दहन के दौरान फायर डिपार्टमेंट किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत काबू पाने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर रहा। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EX मुस्लिम सलीम का गला रेतकर हत्यारों ने कपड़े बदले:पिता बोले- जीशान की शादी होनी थी; पुलिस ने एनकाउंटर कर डाला
    Next Article
    सोनभद्र में परंपरागत रीति-रिवाजों से होलिका दहन संपन्न:जिलेभर में उत्साह, सुख-समृद्धि की कामना के साथ जलाई गई होलिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment