Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूध टैंकर-कार की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल:मेरठ के बहसूमा में दोनों वाहन आमने-सामने टकराई, रामराज से लौट रहे थे तीनों युवक

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरियाली बाजार के पास दूध टैंकर और कार की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी प्रवीण पुत्र आदित्य के रूप में हुई है। उनके साथ कार में अमन पुत्र राजेंद्र और राजीव सैनी पुत्र प्रदीप सैनी भी सवार थे। तीनों रविवार रात रामराज से मवाना लौट रहे थे। हरियाली बाजार के पास हुआ हादसा रामराज और बहसूमा के बीच हरियाली बाजार के निकट पहुंचते ही उनकी कार सामने से आ रहे उत्तराखंड नंबर के दूध टैंकर से टकरा गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रवीण ने दम तोड़ दिया। राजीव की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, जबकि अमन को खतरे से बाहर बताया गया है। टैंकर कब्जे में, जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रवीण का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मंजू से हुआ था। उनकी चार वर्षीय बेटी है, जबकि पत्नी आठ माह की गर्भवती है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 करोड़ का घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं श्रद्धा कपूर?
    Next Article
    लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-16 लीग खिताब:स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment