Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैमिषारण्य में चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट बंद:सीतापुर में शाम 7 बजे खुलेंगे कपाट, 6 से 6:48 तक दिखेगा ग्रहण

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में होलिका दहन के बाद मंगलवार को लग रहे चंद्र ग्रहण के मद्देनजर सूतक काल प्रभावी होने से तीर्थ नगरी नैमिषारण्य स्थित प्रसिद्ध ललिता देवी मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह बंद कर दिए गए। मंदिर प्रशासन के अनुसार प्रातः 5:30 बजे विधिवत आरती, पूजन एवं भोग प्रसाद अर्पित करने के पश्चात सुबह 6:20 बजे कपाट बंद कर दिए गए। अब मंदिर के कपाट सायंकालीन बेला में शाम 7 बजे पुनः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। मंदिर के पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण के कारण सूतक काल प्रभावी होने से परंपरानुसार मंदिर के कपाट बंद किए गए हैं। ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण प्रक्रिया पूर्ण कर पुनः नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। नैमिषारण्य के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी यही व्यवस्था लागू रही। शहर के श्यामनाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर सहित बड़े हनुमान मंदिरों के कपाट भी सुबह पूजन के बाद बंद कर दिए गए। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने सुबह की आरती में भाग लेकर दर्शन किए। ज्योतिषाचार्य ज्ञानेंद्र अवस्थी ने बताया कि 3 मार्च मंगलवार को खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि भारत में ग्रहण का प्रारंभ दृश्य नहीं होगा, बल्कि चंद्रोदय के समय ग्रहण लगा हुआ रहेगा। देश के अधिकांश हिस्सों में केवल मोक्ष काल ही दिखाई देगा। सुदूर पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में खग्रास स्थिति की समाप्ति देखी जा सकेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में रहेगा। ग्रहण का दृश्य समय सायं 6:00 बजे से प्रारंभ होकर 6:48 बजे मोक्ष तक रहेगा। प्रशासन और मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक परंपराओं का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-16 लीग खिताब:स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला
    Next Article
    निजी बस में तोड़फोड़, यात्रियों में दहशत:पत्थर मारकर शीशे तोड़े, भंगवा चुंगी बस अड्डे पर नंबर लगाने को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment