Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-16 लीग खिताब:स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में आयोजित अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग का खिताब लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीत लिया है। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में अकादमी ने जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 169 रन बनाए। टीम की ओर से कुमार विशेष ने 60 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गौरव शर्मा ने 57 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत आक्रामक रही। टीम ने मात्र दो विकेट खोकर 16.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आरुष ने नाबाद 48 रन बनाए, श्रेष्ठ प्रताप सिंह ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और वरेण्य त्यागी ने 40 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठ प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल दिखाने पर धर्मवीर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। वहीं, वरेण्य त्यागी और अंश अग्रवाल को उभरते हुए सितारे के सम्मान से नवाजा गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन, लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित इस लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक था। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह लीग जिले के युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूध टैंकर-कार की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल:मेरठ के बहसूमा में दोनों वाहन आमने-सामने टकराई, रामराज से लौट रहे थे तीनों युवक
    Next Article
    नैमिषारण्य में चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट बंद:सीतापुर में शाम 7 बजे खुलेंगे कपाट, 6 से 6:48 तक दिखेगा ग्रहण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment