Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सफाई कर्मियों ने प्राधिकरण पर किया प्रदर्शन:गिरफ्तार यूनियन नेताओं को छोड़ा जाए, इसके बाद लौटेंगे काम पर, भारी पुलिस बल तैनात

    23 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सफाई कर्मियों और प्राधिकरण के बीच विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सफाई कर्मचारियों के छह यूनियन नेताओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मी एकत्र होकर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मी प्राधिकरण के बाहर जमा होने लगे। उन्होंने अपने नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल रिहाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके नेताओं को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है और यह कार्रवाई कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए की गई है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक उनके सभी गिरफ्तार नेताओं को रिहा नहीं किया जाता और दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने अधिकारों और साथियों के सम्मान के लिए एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। भारी पुलिस बल तैनात उधर, स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। स्टेडियम से हुई थी गिरफ्तार बताया जा रहा है कि सोमवार को नोएडा स्टेडियम में सफाई कर्मियों का एक समूह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह यूनियन नेताओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद से ही कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। अधिकारियों से की जा रही बातचीत सफाई कर्मियों का कहना है कि वे अपने नेताओं की रिहाई और मुकदमे वापस लेने की मांग पर अड़े रहेंगे। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्राधिकरण के ओएसडी, जीएम स्तर के अधिकारी सफाई कर्मियों से बातचीत कर रहे है। ताकि वे सभी काम पर लौट सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें:सिलेंडर के साथ केवाईसी के लिए भी लगानी पड़ रही लाइन
    Next Article
    लोढी के मनोनीत प्रधान पर गंभीर आरोप:सोनभद्र में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों से वसूली की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment