Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन:डीएम ने सफाई नायकों संग की बैठक, झोपड़ी और कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया के नए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय में नगर के सभी वार्डों के सफाई नायकों के साथ बैठक कर साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और सफाई कर्मियों को अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने जनपद को झोपड़ी मुक्त बनाने और आवास न होने के कारण किसी भी व्यक्ति को झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर न होने देने की बात कही। पात्र लोगों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की हर गली और मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं या नहीं जल रही हैं, वहां तत्काल लाइट लगवाने या मरम्मत कराने को कहा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। हर गली-मोहल्ले में नियमित सफाई के निर्देश डीएम ने सफाई नायकों और संबंधित अधिकारियों को नगर की प्रत्येक गली और मोहल्ले में नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाने को कहा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू होगा जिलाधिकारी ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कूड़ा इकट्ठा करने की व्यवस्था तत्काल शुरू करने को कहा। डीएम ने नगर पालिका को बेहतर सुविधाओं के साथ आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन डीएम ने सभी दुकानदारों के लिए अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखना अनिवार्य करने को कहा। दुकानदारों को दो से तीन दिन का समय देकर डस्टबिन रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन होना सुनिश्चित किया जाए। झोपड़ी मुक्त जनपद बनाने पर जोर जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आवास न होने के कारण झोपड़ी में रहने को मजबूर न हो। पात्र लोगों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाकर जिले को झोपड़ी मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने सफाई नायकों और अधिकारियों से बलिया को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प लेने को कहा। डीएम ने चेतावनी दी कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अलीगढ़ दौरा रद्द:पार्टी पदाधिकारियों से संवाद और विभागीय समीक्षा बैठक समेत सभी कार्यक्रम निरस्त
    Next Article
    यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले:महोबा जा रही थी डबल डेकर, मृतकों की पहचान के लिए पुलिस टीम नोएडा भेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment