Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले:महोबा जा रही थी डबल डेकर, मृतकों की पहचान के लिए पुलिस टीम नोएडा भेजी

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही डबल डेकर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही महोबा पुलिस मदद के लिए नोएडा पुलिस के लगातार संपर्क में आ गई। हालात को देखते हुए महोबा से एक विशेष पुलिस टीम नोएडा के लिए रवाना कर दी गई है। यह हादसा बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर बस में एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास अचानक आग लग गई। बस के इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत बस को किनारे खड़ा कर यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 20 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन 9 यात्री बस के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। आग इतनी तेज थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए करीब पांच घंटे तक बचाव अभियान चलाना पड़ा। महोबा की एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस ने अभी मृतकों और घायलों की सूची जारी नहीं की है। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। महोबा पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जेवर पुलिस से लगातार संपर्क बनाए रखने के साथ ही महोबा से एक विशेष पुलिस टीम को नोएडा भेजा गया है। इसका मकसद पीड़ित परिवारों और महोबा के यात्रियों को हर संभव मदद देना है। एएसपी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग महोबा के हैं, इसी को लेकर टीम रवाना की गई है ताकि वहां मदद मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन:डीएम ने सफाई नायकों संग की बैठक, झोपड़ी और कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प
    Next Article
    यूपीआई ट्रांजैक्शन पर टैक्स वापस लेने की मांग:भदोही में कलेक्ट्रेट पहुंचे UP उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment