Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में जमीनी विवाद में चली गोली:एक घायल, सीओ बोले- मामला संदिग्ध, पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया

    15 hours ago

    1

    0

    बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के भुवाल छपरा गांव में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने से अशोक ठाकुर (50) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर डायल 112 और बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भुवाल छपरा निवासी घूरन ठाकुर, बबलू ठाकुर, कृष्ण ठाकुर और अमरनाथ पांडेय को हिरासत में लिया है। घायल अशोक ठाकुर ने बताया कि उनका करीब दो साल से भूमि विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को उनके खेत में फसल कटाई के दौरान आरोपियों ने मजदूरों को भगा दिया था। अशोक के अनुसार, उन्होंने डायल 112 और थाने को सूचना दी थी कि उन्हें जान का खतरा है, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अशोक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने दरवाजे पर मवेशियों को चारा डाल रहे थे, तभी चार लोगों ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने चारों आरोपियों के नाम भी बताए। घटना के बाद उनके भाई उन्हें बाइक से जिला अस्पताल ले गए। इस संबंध में सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि 17 मार्च को सुबह 05:25 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि अशोक ठाकुर (52) के बाएं हाथ में गोली लगी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से उपचार के बाद अशोक को डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनकी हालत सामान्य है। सीओ कुरैशी ने आगे बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला खेत की कटाई (जमीनी विवाद) को लेकर प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकरण संदिग्ध लग रहा है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामगोपाल यादव का सरकार पर हमला:बोले- बाबा ब्राह्मणों के विरोधी हैं, गैस न मिलने से कई ढाबे बंद होने की कगार पर
    Next Article
    सपा विधायक पंकज मलिक का पुतला जलाया:कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को कहा था गुंडा, समर्थकों में गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment