Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रेप के बाद गला दबाकर बच्ची को मारा:प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून, शरीर पर 10 से ज्यादा चोट के निशान; 3 सगे भाई आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 11 साल की बच्ची के साथ आरोपियों हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद न्यूड शव को खेत में गढ्ढा खोदकर दफना दिया। पोस्टमार्टम में बच्ची के गले, चेहरे, सीने, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में 10 से अधिक चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की गई। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी देख डॉक्टर तक सन्न रह गए। उसके नाजुक अंगो में चोट के कई निशान थे। किशोरी के साथ हैवानियत में कितने लोग शामिल थे, इस बात की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। फिलहाल पिता की तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरा मामला बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 3 घंटे तक चला पोस्टमार्टम सीएचसी ककवन की डॉक्टर दिव्या रानी, शिवराजपुर सीएचसी के डॉ विनोद कुमार व कांशीराम हॉस्पिटल में तैनात डॉ सुमित कुमार मिश्रा के पैनल से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बच्ची का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। मंगलवार शाम करीब 6:15 तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी रही। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… सोमवार शाम को लापता हुई बच्ची, रातभर तलाशते रहे परिजन बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी थी। 5वीं में पढ़ती थी। बच्ची बड़ी बहन के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे बकरियां चराने के लिए गई थी। बड़ी बहन बकरी का बच्चा छोड़ने घर आ गई थी। लगभग दो घंटे बाद जब वह खेत पर पहुंची तो उसकी बहन लापता थी। उसने आवाज लगाई, जब वह नहीं मिली तो घर आकर हमें बताया। हमने परिवार और आसपास के लोगों के साथ गांव में खोजबीन की, जब कुछ पता नहीं चला तो शाम 7 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव और आसपास खेतों में बच्ची की खोजबीन शुरू की। देर रात तक बच्ची नहीं मिली। रात लगभग 2 बजे पुलिस लौट गई। सुबह खेत में मिट्‌टी खुदी देखी तो शक हुआ युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए तो एक जगह खोदी हुई मिट्‌टी दिखी। मिट्‌टी में नमी देखकर शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है। सभी ने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश देखी। लाश न्यूड थी, प्राइवेट पार्ट पर खून था युवक ने बताया कि गड्‌ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लाश की हालत देखकर पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। चादर से मौके की घेराबंदी की। फिर लाश को बाहर निकाला। कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने घेरा, बच्ची का शव पैदल लेकर भागी पुलिस जब बिधनू पुलिस बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो गांव वाले भड़क गए। आरोपी को तत्काल सजा दिलाने की मांग करने लगे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी मासूम का शव लेकर भागते नजर आए। पुलिस जीप में बैठ रहे एक-दो पुलिसकर्मी गिर गए। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी घेर ली। फिर पुलिस पैदल ही शव लेकर भागी। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शव नहीं ले जाने देंगे। हमें तुरंत न्याय चाहिए। आरोपी को फांसी दी जाए। 3 सगे भाइयों पर FIR दर्ज बच्ची के पिता ने बताया- आरोपियों के पिता से मेरा एक बीघा जमीन को लेकर करीब 3 साल से विवाद चल रहा है। मेरी गांव के मेनरोड पर करीब 30 लाख की एक बीघा जमीन है, जिसे बेचने का आरोपी लंबे समय से दबाव बना रहे है। थाना प्रभारी ने बताया- पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमें में धाराएं बढ़ाएं जाएंगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी है। थाना प्रभारी ने कहा- मृतका के लापता होने के बाद आरोपियों के घर की भी तलाशी ली गई थी, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन टाडा ने पांच टीमें गठित की है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई:पड़ोसी ने रेप के बाद दबाया गला, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की कानपुर में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला। शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं था। चोट के गहरे निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बच्ची का मर्डर की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ ठगे:13 से 25 फरवरी के बीच पैसे किए ट्रासंफर, सिम का गैर कानूनी इस्तेमाल का दिखाया डर
    Next Article
    मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:अब वाराणसी के युवक ने घर में रखने से किया इंनकार, कैंट स्टेशन पर रहने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment