Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पड़ोसी ने रेप के बाद बच्ची को मार डाला; गैस के लिए धक्का-मुक्की, कुलदीप यादव का रिसेप्शन

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का मंगलवार को लखनऊ में रिसेप्शन हुआ। दूल्हा-दुल्हन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। रिसेप्शन होटल ‘द सेंट्रम’ में हुआ। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी पत्नी सोफी के साथ पहुंचे। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल भी लखनऊ पहुंचे। वहीं, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ पहुंचे। वहीं, मूलगंज में भाजपा के दो पार्षदों के साथ सरेआम अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत कुछ युवकों ने बीच सड़क पार्षदों से बदतमीजी की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1- कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी के पैर छुए, रिसेप्शन में गंभीर-धवन और जडेजा भी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का मंगलवार को लखनऊ में रिसेप्शन हुआ। दूल्हा-दुल्हन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। यूपी के CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छुए। पढ़ें पूरी खबर…. 2- कानपुर में गैस बुकिंग के लिए धक्का-मुक्की VIDEO:KYC के नाम पर 500 रुपए की वसूली, लोग बोले- बस आंखों से आंसू नहीं निकल रहे कानपुर में चल रही गैस किल्लत को लेकर लोग सुबह 4 बजे से लाइन में लग जा रहे है। भगवतदास इंडेन गैस पर ग्राहकों और एजेंसी के कर्मचारियों में धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद ग्राहकों का गुस्सा बढ़ गया। प्रशासन का कहना है- लोग गैस बुकिंग के लिए पैनिक हो रहे है। इसके बाद दैनिक भास्कर ने लोगों से बात की। लोगों का आरोप है- गैस की कालाबाजारी के साथ 200- 500 रुपए तक की अवैध वसूली हो रहीा है। एक व्यक्ति ने बताया- कल 500 का बच्चों के लिए खाना लाए थे। लेकिन हम उनका पेट तक नहीं भर पा रहे है। मुस्लिम महिलाओं का कहना है- हम ईद कैसे मनाएंगे। इस गैस पैनिक के बीच में प्रशासन का दावा है, सभी को गैस की सप्लाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 3- भाजपा पार्षदों के साथ हाथापाई का VIDEO:मूलगंज में बिछाई जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण करने गए थे, FIR दर्ज कानपुर के मूलगंज में भाजपा के दो पार्षदों के साथ सरेआम अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत कुछ युवकों ने बीच सड़क पार्षदों से बदतमीजी की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले में पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 4- मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड महिला टीचर से ठगे 1.57 करोड़:एलन मस्क का करीबी बन की चैट, कानपुर में स्कूल बिजनेस के नाम पर दिया झांसा फेसबुक, इंस्टाग्राम के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग बनकर शातिरों ने कानपुर की रिटायर्ड टीचर से 1.57 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताते हुए उनसे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया और कानपुर में स्कूल का बिजनेस करने का झांसा देकर 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक वि​भिन्न खातों में रकम जमा कराई। मार्क जुकरबर्ग के बाद अमेरिकी गायक जॉर्श टर्नर और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क का सहयोगी बताकर ठगों ने संपर्क किया। रिटायर्ड टीचर ने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम बढ़कर 2.23 करोड़ देने को कहा। टैक्स, वेरिफिकेशन और स्टांप ड्यूटी के नाम पर पैसे जमा कराए। रिटायर्ड महिला टीचर ने सोमवार को कानपुर के साइबर क्राइम ब्रांच थाने में FIR कराई है। पढ़ें पूरी खबर… 5- कानपुर में बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई:पड़ोसी ने रेप के बाद दबाया गला, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की कानपुर में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला। शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं था। चोट के गहरे निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बच्ची का मर्डर की पुष्टि हुई है। परिवार वालों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका घर फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया। गुस्साए लोगों को शांत कराया। आरोपी के घर को घेरकर जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर…. 6- कुत्ते को 20 मीटर घसीट कर नहर में फेंका, मौत:नौबस्ता में पशु प्रेमी संस्था ने दर्ज कराई FIR, देखिए CCTV कानपुर के नौबस्ता में दो युवकों ने कुत्ते को रस्सी से बांध कर घसीटने के बाद नहर में फेंक कर मार डाला। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें करीब 20 मीटर तक दो युवक कुत्ते को घसीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। घटना से जुड़े 2 फुटेज वायरल होने के बाद बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद एक किरण संस्था के संस्थापक मयंक त्रिपाठी ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पढ़ें पूरी खबर… 7- ईरान वार से लेदर इंडस्ट्री के केमिकल के दाम बढ़े:लेदर एसोसिएशन ने CM को पत्र लिखा, बोले- कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे ईरान के साथ अमेरिका व इजराइल के चल रहे युद्ध का असर कानपुर की लेदर इंडस्ट्री पर पड़ने लगा है। पेट्रोल और डीजल के दाम पर सरकार भले ही नियंत्रण बनाए हो लेकिन लेदर इंडस्ट्री के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उपयोग में आने वाले केमिकल की कालाबाजारी और होल्डिंग शुरु हो गई है। चमड़ा बनाने की प्रक्रिया में उपयोग होने वाले केमिकल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कुछ के दाम तो दोगुने तक हो गए हैं। लेदर इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिशन की ओर से सीएम को पत्र लिखकर कालाबाजारी रोकने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर… 8- पांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 मार्च को बारिश के आसार:कानपुर में दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में ठंड हवा राहत दे रही मार्च के महीने में ही कानपुर में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, पिछले दो दिनों से शाम के समय चल रही ठंडी हवा से मौसम में कुछ राहत मिल रही है। शहरवासियों को आने वाले 5 दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दोपहर के समय बादल छाए रहने के साथ-साथ 20-21 मार्च को बारिश की संभावना है। CSA की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। पढ़ें पूरी खबर… 9- कानपुर में ज्वैलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों की चोरी:डेढ़ किलो चांदी, 25 ग्राम सोना, 50 हजार कैश और DVR ले गए चोर कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां स्थित न्यू पटेल नगर में एक ज्वैलरी शॉप में सेंधमारी कर चोरों ने लगभग आठ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। चोर दुकान के बगल के खाली प्लॉट से सुरंग बनाकर अंदर घुसे थे। वे नगदी और जेवरात के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में 'खाटू ज्वैलर्स' नाम से दुकान है। सोनू वर्मा ने बताया कि सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने उन्हें चोरी की सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…. 10- कानपुर से होकर गुजरेगी 7 ट्रेनें, मुंबई-पुणे तक सफर आसान:यूपी-बिहार से चलेगी समर स्पेशल ट्रेनें, गर्मियों की छुट्टी के लिए रिजर्वेशन शुरू यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व घोषित विशेष ट्रेनों के संचालन में संशोधन कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों की संचालन अवधि भी आगे बढ़ाई गई है। इससे खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार पुणे–गोरखपुर (01415/01416) स्पेशल ट्रेन का संचालन अप्रैल माह में लगातार जारी रहेगा। यह ट्रेन 1 से 14 अप्रैल तक 14 फेरे और 15 से 30 अप्रैल तक 16 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:अब वाराणसी के युवक ने घर में रखने से किया इंनकार, कैंट स्टेशन पर रहने को मजबूर
    Next Article
    फास्ट फूड के स्टॉल पर बिक रहे केवल मोमो:LPG किल्लत ने बढ़ाई गोरखपुर के छोटे व्यापारियों की दिक्कत, बोलें- दुकान बंद नहीं कर सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment