Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:अब वाराणसी के युवक ने घर में रखने से किया इंनकार, कैंट स्टेशन पर रहने को मजबूर

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के कैंट स्टेशन पर पिछले चार दिनों से रह रही मुंबई की रहने वाली युवती ने थाना चोलापुर में वाराणसी के युवक खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि युवक ने मुंबई में उससे फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसे शादी का झांसा दिया जिसके बाद युवती उसी के साथ रहने लगी। युवक कमलेश पटेल चोलापुर के भुसौला गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि युवती का तीन बार अबॉर्शन कराया गया है। मामला तब सामने आया जब सोशल एक्टिविस्ट सीमा चौधरी ने जानकारी के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर महिला से मुलाकात की और आला अधिकारी को ट्वीट किया तो पुलिस हरकत में आयी। महिला पालघर, मुंबई की रहने वाली है। ऐसे में चोलापुर पुलिस ने घटनास्थल मुंबई होने की वजह से उसे मुंबई में FIR दर्ज करवाने को कहा है। दो साल से रह रही थी वाराणसी के कमलेश के साथ मुंबई के पालघर की रहने वाली महिला ने बताया - वह दो साल से मुंबई में ही रह रहे बनारस के कमलेश पटेल के साथ मुंबई में रह रही थी। हमारी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी और इस दौरान हमारे बीच संबंध भी बने पर तीन बार कमलेश गर्भवती होने पर अबॉर्शन करवा दिया। कमलेश के साथ ही मै अपने परिवार को छोड़कर रह रही थी। वो वाराणसी आ गया और यहां आने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कमलेश के घर पहुंची तो आश्वासन दिया युवती ने बताया - इसके बाद मै मुंबई से वाराणसी आयी तो कमलेश के घर चोलापुर थाने के भुसौला गांव पहुंची और वहां बात बताई। इसपर वहां के लोगों ने कहा की जब आप इनके साथ रह रहे थे तो उन्हें अपनाइये; तो समाज के बीच उसने कहा कि हम अपनाएंगे। उसके बाद मै मुंबई वापस लौट गयी। लेकिन कुछ ही दिन बाद उसका मोबाइल नंबर ऑफ हो गया। चार दिन पहले पहुंची वाराणसी युवती ने बताया - चार दिन पहले वह एक बार फिर मुंबई से वाराणसी पहुंची और भुसौला गांव पहुंची। यहां परिजनों ने कमलेश को भगा दिया और मुझे बंद कमरे में बैठाकर डराया-धमकाया और कहा कि कमलेश यहां नहीं है। तुम्हे अगर वो मिल जाए तो उसके साथ जाकर रहो। हम लोग नहीं जानते वो कहा हैं। साथ ही यह भी कहा कि अब दोबारा यहां आयी तो तुम्हरा हाल बुरा कर देंगे। उसके बाद से कैट स्टेशन पर ही रह रही हूं। पुलिस ने नहीं की मदद, कहा मुंबई जाओ इस प्रकरण के संबंध में युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी ने बताया - मुझे एक फोन मंगलवार की सुबह आया की दीदी मेरी मदद कीजिए वरना मै आत्महत्या कर लूंगी। चार दिन से कैंट रेलवे स्टेशन पर हूं और वाराणसी का एक युवक ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी और अब मुझे अपने साथ नहीं रखना चाहता। इसपर मैं कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला से जानकारी ली तो पता चला की फेसबुक पर प्यार और शादी की बात के बीच महिला वाराणसी के कमलेश के साथ दो साल से मुंबई में रह रही थी और अचानक से वह उसे छोड़कर वाराणसी आ गया। जिसके बाद उससे वह मिलने आयी है। लेकिन यहां चोलापुर पुलिस ने उसकी मदद नहीं की और कहा मुंबई में FIR लिखवाओ। फिलहाल महिला आज मुंबई के लिए रवाना होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रेप के बाद गला दबाकर बच्ची को मारा:प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून, शरीर पर 10 से ज्यादा चोट के निशान; 3 सगे भाई आरोपी
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पड़ोसी ने रेप के बाद बच्ची को मार डाला; गैस के लिए धक्का-मुक्की, कुलदीप यादव का रिसेप्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment