Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट:युवक गिरफ्तार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

    21 hours ago

    1

    0

    बलिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान पवन तिवारी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बलिया शहर कोतवाली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हनुमानगंज मंडल के महामंत्री अमरीश कुमार पांडेय की शिकायत पर की गई। तहरीर पर पवन तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इस पोस्ट के जरिए प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अव्यवस्था फैलाने और एक वर्ग विशेष को सरकार के प्रति भड़काने का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी पवन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पवन तिवारी जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में बुजुर्ग महिला से कुंडल छीनकर बदमाश फरार:पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी
    Next Article
    समाधान दिवस में पीड़ित से अभद्रता, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:कासगंज में इंस्पेक्टर ने फरियादी का कॉलर पकड़कर घसीटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment