Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मानसिक रूप से कमजोर महिला से गैंगरेप:पीड़िता का दावा- पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज किया, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत की तो, छेड़खानी के धाराओं में केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज करवाया है। दरअसल, पीड़िता ने बताया कि पति के साथ रात में विवाद के बाद वह घर से गुस्से में बाहर चली गई। इस दौरान सड़क पर शराब के नशे में धुत दो युवक उसको अकेला देख जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर 1.50 किमी दूर एकांत स्थान पर ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को वापस लाकर चौराहे में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने आपको संभालते हुए घर पहुंची। एक दिन बाद जब पीड़िता को दर्द हुआ तो, उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया। इसके पति-पत्नी पुलिस के पास पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पति का आरोप है कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस नहीं दर्ज किया। पुलिस ने जबरदस्ती तहरीर बदलवाकर छेड़खानी के धारा में केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तार दिखा दी है। दवा खाने को लेकर हुआ था विवाद यह पूरा मामला 27 फरवरी की रात का है। पीड़िता का पति वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। दंपति के 6 वर्ष व 2 वर्ष के दो बच्चे हैं। पीड़िता का 6 माह से गोरखपुर के नामचीन न्यूरो विशेषज्ञ के पास इलाज चल रहा है। इसस पहले 2 साल से BHU के न्यूरो डिपार्टमेंट में इलाज चल रहा था। उसका अपने पति से दवा खाने को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में पीड़िता घर के बाहर 20 मीटर की दूरी पर स्थित सड़क पर जाकर बैठ गई। इस दौरान शराब के नशे में धुत दो बाइक सवार की नजर महिला पर पड़ी और उसको जबरदस्ती उठाकर बाइक पर बैठा लिए। घर से 1.50 किमी दूर ले गए आरोपी उसका वहां से 1.50 किमी दूर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे ले जाकर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को वापस लाकर चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने आपको संभालते हुए घर पहुंची। यहां अपने कमरे में आकर सो गई। दर्द होने पर पति को बताई आपबीती अगले दिन जब उसको दर्द हुआ तो सारी आपबीती अपने पति को बताया। यह सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गए। पति और पत्नी थाने में जाकर लिखित तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस नहीं दर्ज किया। पीड़ित पति ने बताया कि पुलिस ने जबरदस्ती तहरीर बदलवाकर छेड़खानी के धारा में केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा दी है। इसके बाद पीड़ित पति अपने पत्नी को लेकर बलिया पहुंचा। यहां पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा बैठक में नए वोटर जोड़ने का अभियान तेज:पीडीए एकजुट करने का संदेश, नए वोटर जोड़ने के अभियान पर सपा का फोकस
    Next Article
    श्रावस्ती के प्रभाकर वर्मा ने दूसरी बार UPSC पास की:किसान के बेटे को 688वीं रैंक मिली, कहा- पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी रखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment