Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा बैठक में नए वोटर जोड़ने का अभियान तेज:पीडीए एकजुट करने का संदेश, नए वोटर जोड़ने के अभियान पर सपा का फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में संगठन को मजबूत करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति तेज कर दी है। शनिवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया कि बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना और नए वोटरों को जोड़ना अब पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यह बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर आयोजित की गई थी। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के संरक्षण और करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और रोजगार के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अवलोकन कर नए वोटरों को जोड़ने का अभियान तेज करने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि पार्टी का संगठन जितना मजबूत होगा, राजनीतिक लड़ाई उतनी ही दृढ़ता से लड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, नरेंद्र सिंह यादव, खुमान सिंह वर्मा, सफी मंसूरी, जय सिंह कश्यप, प्रो. अनिलेश पाल, केपी सिंह यादव, किशोरी लाल शर्मा, सतीश यादव, रामवरन यादव, नदीम इलाही, ज्योति मैसी और हरीश यादव सहित कई अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनरायन बाथम ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में सड़क निर्माण में बिजली पोल की बाधा:34 करोड़ की लागत से बन रही 12 किमी सड़क का काम रुका
    Next Article
    बलिया में मानसिक रूप से कमजोर महिला से गैंगरेप:पीड़िता का दावा- पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज किया, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment