Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पानी टंकी सरयू में समाई,100 परिवारों का रेस्क्यू:मथुरा में बारिश से कारें आधी डूबीं; नोएडा में मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर पानी

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में सोमवार को 65 शहरों में बारिश हुई। मथुरा में इतनी बारिश हुई कि अंडरपास में 2 फीट तक पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गईं। कारें आधी डूब गईं। कई बाइक और ऑटो भी पानी में फंसकर बंद हो गए। नोएडा में बारिश से सड़कें डूब गईं। सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के पास पानी भर गया। लखनऊ में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। अयोध्या के बीकापुर में तेज आंधी और बारिश झोपड़ी ढह गई। छप्पर के नीचे बैठे एक बच्चे और युवती की दबने से मौत हो गई। गाजीपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की जान चली गई। मुगलसराय में कच्ची दीवार गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बरसात की संभावना जताई गई है। इनमें प्रयागराज-वाराणसी समेत 16 जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इधर, लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 92 गांवों में फसलें खराब हो गई हैं। 26 गांव टापू बन गए हैं। ललितपुर में रविवार को सैर नाले पर बना पुल डूब गया। तेज बहाव के बीच एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने लगा, जिससे उसकी बाइक बह गई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। बलिया में भोजपुरवा गांव रविवार को सरयू में अचानक बाढ़ आ गई। यहां के करीब 100 परिवार पूरी रात फंसे रहे। आज सुबह 8 बजे NDRF पहुंची और बोट से परिवारों का रेस्क्यू किया। गांव में बनी पानी की टंकी गंगा में समा गई। वीडियो भी सामने आया है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पूर्वी यूपी में बने चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले कुछ दिन तक पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाओं की वजह से फिलहाल तेज या भारी बारिश की संभावना काफी कम है। कल किन जिलों में बारिश हो सकती है, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शी जिनपिंग सात साल बाद भारत आ सकते हैं:बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ संभावित दौरा
    Next Article
    स्कूल में बेटी को मच्छर ने काटा, डीएम से शिकायत:प्रोफेसर पिता ने कहा- स्कूल पूरी फीस लेता है, बीमार हुई तो कौन जिम्मेदार होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment