Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल में बेटी को मच्छर ने काटा, डीएम से शिकायत:प्रोफेसर पिता ने कहा- स्कूल पूरी फीस लेता है, बीमार हुई तो कौन जिम्मेदार होगा

    14 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में प्रोफेसर की LKG में पढ़ने वाली 6 साल की बेटी को स्कूल में मच्छर ने काट लिया। बच्ची ने घर में पिता को बताया तो उन्होंने डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को मेल करके स्कूल की शिकायत कर दी। प्रोफेसर पिता ने कहा- ‘अगर मच्छर के काटने से उनकी बेटी को बीमारी होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?’ प्रोफेसर डॉ. सोनू सिंह ने कहा- बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना स्कूल की जिम्मेदारी है। वह फीस लेते हैं। ऐसे में डीएम मामले में स्कूल की जवाबदेही तय करें। डॉ. सोनू सिंह एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 19 अगस्त को उन्होंने डीएम को ई-मेल भेजकर शिकायत की। यही नहीं, प्रोफेसर पिता ने कहा कि वे 8 साल तक अमेरिका में न्यूरोसाइकोलॉजी और न्यूरोसाइंसेज पर रिसर्च कर चुके हैं। इसलिए मच्छर से होने वाली बीमारियों के खतरे को अच्छी तरह समझते हैं। मामला कांठ रोड स्थित शिरडी साईं पब्लिक स्कूल का है। पहली बार मच्छर काटने की शिकायत की, स्कूल ने ध्यान नहीं दिया प्रोफेसर ने शिकायत में कहा है- जब पहली बार बेटी को स्कूल में मच्छर ने काटा था तो इसकी शिकायत स्कूल डायरी में विद्यालय प्रशासन से की। बावजूद स्कूल की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद बेटी को फिर से मच्छर ने काट लिया। इसलिए उन्हें स्कूल की शिकायत करनी पड़ी। पूरी फीस जमा, स्कूल जिम्मेदारी नहीं निभा रहा उन्होंने कहा कि पैरेंट्स होने के नाते हम अपने बच्चों को स्कूल के भरोसे छोड़ते हैं। उम्मीद करते हैं कि स्कूल उन्हें एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएंगे। लेकिन पूरी फीस जमा करने के बाद भी स्कूल अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। डीआईओएस बोलीं- फॉगिंग के निर्देश दिए हैं ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पानी टंकी सरयू में समाई,100 परिवारों का रेस्क्यू:मथुरा में बारिश से कारें आधी डूबीं; नोएडा में मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर पानी
    Next Article
    प्रेमानंदजी के लिए लेट-लेटकर चला भक्त:हरिद्वार से वृंदावन पहुंचा, काशी में जबरदस्त भीड़ का ड्रोन VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment