Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में विकसित भारत जिला युवा संसद का आयोजन:भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा ने जीता प्रथम स्थान

    22 hours ago

    1

    0

    भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में सोमवार को बलिया में विकसित भारत जिला युवा संसद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर स्थित श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजेंद्र प्रसाद सभागार में 'मेरा युवा भारत' के तहत संपन्न हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयाला नंद राय और प्रो. अशोक सिंह ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। युवा संसद के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसका विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सिख” था। प्रतिभागियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजू कुमार यादव दूसरे, शिप्रा सिंह तीसरे, मोनिका गुप्ता चौथे और महक पांडे पांचवें स्थान पर रहीं। ये पांचों विजेता प्रतिभागी इसी माह लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में विधानसभा में प्रतिभाग करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को कोषाधिकारी बलिया आनंद दुबे और एडीएम (नमामि गंगे) रजीत राम गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयाला नंद राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में अपार शक्ति होती है, जिसका उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। एडीएम रजीत राम गुप्ता ने युवाओं को सदैव अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता पर बल दिया। कोषाधिकारी आनंद दुबे ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र राष्ट्र के उत्थान में सहायक होता है और युवाओं से अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक 'मेरा युवा भारत' के निदेशक कपिल देव ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में के.के. पाठक, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. रामकुमार और डॉ. आनंद द्विवेदी शामिल थे। इस अवसर पर 'मेरा युवा भारत' बलिया से नवीन सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, ओंकार सिंह, हिमांशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया, जबकि आभार ज्ञापन 'मेरा युवा भारत' के निदेशक कपिल देव ने व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन:आठ माह से मानदेय न मिलने पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    बलिया में संत ने डीएम को दिया पत्रक:आश्रम के पास शौचालय निर्माण रोकने की मांग, सुनवाई न होने पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment