Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति की प्रताड़ना से परेशान महिला प्रेमी संग गई:युवक पर घर में घुसकर की मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में घरेलू विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। नगला भूपति गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता खुशबू के अनुसार उसका पति सुखवीर शराब का आदी है और अक्सर नशे में घर आकर गाली-गलौज व मारपीट करता था। शराब की लत के कारण घर की आर्थिक स्थिति भी खराब रहती थी, जिससे रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया था। खुशबू का आरोप है कि जब भी वह पति के उत्पीड़न का विरोध करती थी, तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। उसने कई बार उसे मारने की कोशिश की और एक बार फांसी लगाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर खुशबू 5 मार्च 2026 को गांव के ही अजय पुत्र कुंवरपाल के साथ घर से चली गई। महिला के अजय के साथ जाने के बाद पति सुखवीर कथित तौर पर गुस्से में आ गया। आरोप है कि वह 15–20 लोगों के साथ अजय के घर पहुंच गया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान अजय की मां मनोज कुमारी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता खुशबू ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अजय के साथ रहना चाहती है। उसने मांग की है कि उसके पति सुखवीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अजय के परिवार को परेशान करने से रोका जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद वापसी में गोरखधाम एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़:बर्थ की एक सीट पर बैठे रहे 6 लोग, RPF करती रही बैठाने में हेल्प, VIDEO
    Next Article
    कानपुर में ट्रांसपोर्ट से माल चोरी करने वाले 2 अरेस्ट:होली में बाजार बंदी के कारण नहीं बेच पाए थे माल, दो आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment