Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मिट्टी की ढांग गिरी, मजदूर की मौत:तीन घायल, अस्पताल में भर्ती; अवैध खुदाई का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में मिट्टी के टीले की खुदाई के दौरान ढांग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली और रफीपुर गांव (देवी मंदिर मढ़ी के पास) में हुई। मजदूर एक बड़े टीले से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की ढांग भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए। मृतक मजदूर की पहचान किसौली गांव निवासी 22 वर्षीय बुद्धसैन पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। घायलों में 20 वर्षीय सुनील पुत्र भूदेव, 21 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र श्रीपाल और 20 वर्षीय बच्चू पुत्र सुगड़पाल शामिल हैं। मृतक बुद्धसैन के चाचा रामवीर प्रजापति ने आरोप लगाया कि यहां ट्रैक्टर से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके दो भतीजे दबे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। एक अन्य ग्रामीण लोकेश ने बताया कि यह अवैध खनन काफी समय से चल रहा है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर के बाबा ने भी इसकी शिकायत की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदौसी तहसीलदार रवि सोनकर, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार, संभल के नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह और बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि रफीपुर गांव के रकबे में कुछ लोग मिट्टी खोद रहे थे, तभी ऊंची ढांग गिरने से दो मजदूर दब गए। उन्होंने एक की मौत और दूसरे के घायल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम ऑफिस की कुर्की:इनवर्टर-सोफा निकाला, NGO को 2.17 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया था
    Next Article
    एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरफ्तार:फेवीक्विक लगाकर एटीएम कार्ड जाम करते, मदद के बहाने बदल देते कार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment