Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में ऑटो ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर:कानपुर ले जाते समय मौत, मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे घर

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता सोनपाल (65) की मौत हो गई। यह हादसा कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पास हुआ, जब सोनपाल अपनी रेहड़ी लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो भी पलट गया। गंभीर रूप से घायल सोनपाल को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय काली नदी के पास उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंधुआ गांव निवासी सोनपाल पिछले 35 सालों से रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। वह प्रतिदिन सुबह मंडी से सब्जी लाकर बेचते थे। मंगलवार को भी वह इसी सिलसिले में मंडी जा रहे थे।मृतक सोनपाल के तीन बेटे मनोज, अर्पित और राहुल माथुर हैं। उनकी पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता प्रतिदिन मंडी से सब्जी लाते थे और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो भी पलट गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चश्पा किया ज्ञापन:विरोध में जमकर की नारेबाजी, 6 महीने से कर रहे जरनल सदन की मांग
    Next Article
    सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन जरूरी:डॉ. मनीषा त्यागी ने कहा- जन्मदिन पर खिलौनों की जगह लगवाएं HPV वैक्सीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment