Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में युवक की मौत, थाने पर शव रख प्रदर्शन:एएसपी-एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण, मामला शांत

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव निवासी 35 वर्षीय हरीश पासवान की सोमवार देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस कार्रवाई में शिथिलता का आरोप लगाते हुए परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने सहतवार थाने पर शव रखकर घेराव किया। सूचना मिलते ही एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ जयशंकर दूबे सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। करीब ढा़ई घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण मान गए। देर रात को हरीश का अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने मृतक की पत्नी और बच्चों की परवरिश के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता, भूमि का पट्टा और आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाने की भी लिखित मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि हरीश पासवान पर बीते 06 फरवरी को सहतवार बाजार से लौटते समय बद्रीनाथ सिंह चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमलावर मारपीट कर फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल हरीश को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था। परिजनों ने इस मामले में दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। मृतक हरीश पासवान अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और उनके तीन बच्चे हैं। एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में धाराएं बढ़ाई गई हैं और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों ने कुछ और लोगों के शामिल होने की बात कही है, और सभी बिंदुओं पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में होली पर दो पक्षों में फायरिंग:थाना अकराबाद के गांव मनाई में पुरानी रंजिश में हुआ पथराव, युवक को लगी दो गोली
    Next Article
    चंदौली में पुलिस टीम पर हमला:उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment